खरीदारी करने के लिए लोग 40-50 किलोमीटर का सफर तय करके पहुंचते बंगाणा
बंगाणा बाजार का कपड़ा खरीद कर अपनी दुकानों में बेचते हैं दुकानदार
बंगाणा बाजार के व्यापारी भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से रखते हैं ताल्लुक
राकेश राणा
बंगाणा (ऊना)। नए दौर में भी कपड़े के लिए बंगाणा बाजार पर भरोसा पुराना है। कपड़ों की खरीदारी करने के लिए लोग यहां 40-50 किलोमीटर का सफर तय करके बंगाणा बाजार पहुंचते हैं और अपनी मनपसंद के अलग-अलग वैरायटी का कपड़ा खरीदते हैं। कुछ लोग तो यहां से कपड़ा खरीद कर अपनी दुकानों पर बेचते हैं। खास बात यह है कि बंगाणा के मुख्य बाजार में व्यापारी भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं। जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का बंगाणा बाजार में हमीरपुर के बड़सर, धनेटा, कांगड़ा के प्रागपुर, कलेसर, गरली, ऊना, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोग और व्यापारी यहां जरूरत का सामान लेने पहुंचते हैं। बंगाणा बाजार में दिनभर खरीदारी होती है। बंगाणा बाजार में कपड़े के अलावा मनियारी, ज्वेलरी, बर्तन, सब्जी व किराना, हलवाई की बहुत पुरानी दुकानें हैं। इसके अलावा अस्पताल गली में बेकरी, स्टेशनरी, विक्रेता, सहित इलेक्ट्रिक, हार्डवेयर, जूते चप्पल, दर्जियों बार्बर, कंफेक्शनरी सहित अन्य दुकानें भी चार चांद लगा देती हैं। मेन बाजार में ज्वेलरी, मेडिकल स्टोर सहित अन्य दुकानों में दिन भर अच्छी-खासी वैरायटी के कपड़ों, पर्दों के लिए ग्राहकों की लंबी लाइनें देखने को मिलती हैं।
बाक्स
बंगाणा बाजार में कपड़े की हर क्वालिटी मिल जाएगी। हर वैरायटी का कपड़ा यहां उपलब्ध है। यहां पर ग्राहक दूर दराज के क्षेत्रों से हर दिन पहुंचते हैं। -कपड़ा व्यापारी हंस राज
बंगाणा बाजार में हर दिन आपको ताज़ी सब्जी और फ्रूट सहित अन्य घरेलू सामान मिल जाता है। यहां ग्राहकों की भीड़ रहती है। -सब्ज़ी विक्रेता किशोर कुमार
बंगाणा बाजार में मनियारी का सामना अच्छी क्वालिटी में आपको मिलेगा। इस बाजार पर लोगों का भरोसा है। -मनियारी विक्रेता संजीव कुमार
बाक्स
बंगाणा बाजार में हर हलवाई की दुकान पर आपको अच्छी क्वालिटी और ताज़ा मिठाई उपलब्ध मिलेगी। हर दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। -हलवाई किशोरी लाल