फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखना कभी न छोड़ें, तभी बनेंगे प्रेरणादायी शिक्षक : नमित शर्मा

Sun, 28 Jun 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। डीएवी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, एचपी जोन-एफ के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में आयोजित तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का प्रथम दिवस ज्ञान, नवाचार और प्रेरणा से भरपूर रहा। कार्यशाला में विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए करीब 120 पीजीटी, टीजीटी एवं ईईडीपी शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं एआरओ एचपी जोन-एफ नमित शर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल भरमौर के प्रधानाचार्य राकेश ठाकुर तथा डीएवी पब्लिक स्कूल चौंतड़ा की प्रधानाचार्य सुमन कुंद्रा सहित सीबीएसई रिसोर्सपर्सन का स्वागत किया गया।
नमित शर्मा ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक केवल विषय ज्ञान ही नहीं देता बल्कि अपने व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता से विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देता है। सीखना कभी न छोड़ें, तभी शिक्षक प्रेरणादायी बनेंगे। उन्होंने शिक्षकों से निरंतर सीखने, नई शिक्षण तकनीकों को अपनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सुमन कुंद्रा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि राकेश ठाकुर ने बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों के निरंतर अद्यतन रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यशाला के दौरान सीबीएसई रिसोर्सपर्सन कविता चौहान ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण पर सत्र लिया। वहीं पूजा गुप्ता ने हैप्पी क्लासरूम विषय पर गतिविधि आधारित सत्र संचालित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें