फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: नेरवा-कीरी-नावधार मार्ग पर 200 फीट गहरी खाई में गिरी ऑल्टो, दो युवकों की मौत

Sun, 19 Jul 2026 12:48 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला जिले की तहसील नेरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुजारली के दोछी के पास किरी-नाव सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। यहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 100 से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार नरेश कुमार और जितेंद्र की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेरवा-कीरी-नावधार मार्ग पर दोची के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे एक मारुति ऑल्टो कार नंबर HP08A-8441 दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नेरवा तहसील के दोची गांव निवासी 35 वर्षीय नरेश और चौपाल तहसील के कालामाटा गांव निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है। नरेश लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


नेरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने पाया कि कार में सवार दोनों लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद उन्होंने शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा भेजा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार नेरवा कुश कुमार ने तत्काल सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रुपये की राशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें