फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : एक करोड़ से की टारिंग एक दिन बाद उखड़ गई

विज्ञापन
चिंतपूर्णी में सड़क में उखड़ी टारिंग की बजरी। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में मात्र एक ही दिन में सड़क पर की गई टारिंग उखड़ने का मामला सामने आया है। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद लोक निर्माण विभाग ने इसे जल्द ठीक करवाने की हामी भरी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग चिंतपूर्णी मंदिर मार्ग पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च करके सड़क की टारिंग का काम ठेकेदार के जरिये करवा रहा है ताकि असूज नवरात्र में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बीते शुक्रवार को ठेकेदार की ओर से नया बस अड्डा से पुराना बस अड्डा तक रात के समय टारिंग की गई लेकिन बारिश के कारण सड़क पर की गई टारिंग उखड़ना शुरू हो गई है।
मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर को जाने वाली सड़क को पक्का करने को लेकर करीब एक करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, लेकिन काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। मौसम अनुकूल न होने के कारण बारिश से सारी बजरी बिखर गई है। ठेकेदार ने भी मनमर्जी करते हुए मौसम अनुकूल न होने के बावजूद टारिंग कर दी और नतीजा अब सामने है। स्थानीय निवासी अजय कालिया, राजकुमार, पुनीत, विकास शर्मा, सुनील कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि टारिंग का काम सही तरीके से नहीं हो रहा है। यही वजह है कि टारिंग मात्र एक दिन बाद ही उखड़ गई है। बजरी तक बाहर आ गई है। प्रशासन इस काम को लेकर गंभीरता बरते और गुणवता पर भी ध्यान दें। ध्यान रखा जाए दुकानों के साथ समतल टारिंग की जाए।
विज्ञापन

मामला ध्यान में आते ही मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया है। ठेकेदार से जल्द सड़क की टारिंग को ठीक करने के लिए आदेश दिए हैं। टारिंग के तुरंत बाद बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

-एचएल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें