फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एनसीसी कैडेट्स को बताई भारतीय सेना में भर्ती की प्रक्रिया

विज्ञापन
एनसीसी शिविर में विद्यार्थियों को आग बुझाने कि विधि बताते अग्निशमन कर्मचारी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय और अग्निशमन विभाग की प्रेरक प्रस्तुतियां बनीं मुख्य आकर्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में चल रहे 6 एचपी (1) कंपनी एनसीसी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-187 के अंतर्गत आज का दिन विशेष अतिथि व्याख्यानों और व्यावहारिक प्रशिक्षण के नाम रहा। 6 एचपी कंपनी एनसीसी ऊना की ओर से कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) हमीरपुर से सूबेदार मेजर संजय कुमार ने विशेष सत्र में भाग लिया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शारीरिक, शैक्षणिक और मानसिक तैयारी के पहलुओं को समझाते हुए बताया कि कैसे एक इच्छुक युवा सेना में शामिल हो सकता है।
अग्निशमन विभाग ऊना की टीम ने फायर ऑफिसर सुरेश कुमार के नेतृत्व में शिविर में आगमन किया। उन्होंने अग्निशमन सुरक्षा पर व्याख्यान दिया और आग लगने की स्थिति में क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इसकी जानकारी दी। फायर टीम ने विभिन्न प्रकार के अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने का लाइव प्रदर्शन भी किया। कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक इस प्रदर्शन में भाग लिया और आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने की विधियां सीखीं। प्रशिक्षण शिविर आने वाले दिनों में और भी विविध गतिविधियों के साथ जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कैप्टन डॉक्टर अश्विनी कुमार, फर्स्ट ऑफिसर पम्मी ,सेकंड ऑफिसर संजीव कुमार, थर्ड ऑफिसर अशोक कुमार, थर्ड ऑफिसर प्रियंका, थर्ड ऑफिसर सुमन, ऑफिस स्टाफ से अभिषेक कुमार, रमन कुमार जेसीओ सतीश कुमार, राकेश कुमार व अन्य पी आई स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें