जेएनवी पेखूबेला मे आयोजित शिविर में भाग लेते एनसीसी कैडेटस।संवाद
ऊना। नवोदय विद्यालय पेखूबेला में छठी स्वतंत्र एनसीसी कंपनी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन रविवार को जारी रहा। एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न तरह की गतिविधियां कराई गईं। ड्रिल का अभ्यास, मैप रीडिंग, फायरिंग जैसी बहुमूल्य गतिविधियों को कैडेट्स ने उत्साह के साथ किया। कैडेट्स ने कैंप में चार्ली और डेल्टा कंपनी ने फायरिंग रेंज पर 0.22 राइफल से सही पोजीशन लेते हुए फायरिंग की।
कैंप की स्पेशल गेस्ट लेक्चर शृंखला में होम गार्ड एवं अग्निशमन विभाग बटालियन अधिकारी धीरज शर्मा और कंपनी कमांडर अवतार सिंह ने अपनी टीम के साथ कैडेट्स को आपदा प्रबंधन व सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूक किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थानीय प्रधानाचार्य राज मौजूद रहे। सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गीत एवं हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर कमान अधिकारी सेवा मेडल लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी सहित एनसीसी अधिकारी कैप्टन अश्विनी कुमार, विवेक, सुरेश कुमार, पम्मी, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, पारुल व वरिष्ठ सुनील कुमार, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार प्रभु, मोहन कुमार, सुमेश चंद, राजेश कुमार, कुलविंद्र राणा, मनीष कुमार, संजीव कुमार और छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी ऊना के कार्यालय अधिकारी विपिन शर्मा, अभिषेक कुमार और रमन कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद