फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नेशनल वेट लिफ्टिंग के प्रतिभागी अनिकेत को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज ऐजेेंसी।
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। महाराष्ट्र में आयोजित अंडर-19 नेशनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मवा कहोलां के होनहार खिलाड़ी अनिकेत को भाजपा नेता एवं जिला पार्षद सुशील कालिया ने वीरवार को उनके घर जाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला पार्षद संगीता शर्मा ने अनिकेत का मुंह मीठा कराकर उसका अभिवादन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुशील कालिया ने कहा कि अनिकेत ने पहले राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता और फिर राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेकर न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए ऐसे अवसर और मंच लगातार मिलते रहने चाहिए। जिला पार्षद संगीता शर्मा ने भी अनिकेत को बधाई दी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं, जो गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें