फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगड़ा के आईटीबीपी जवान विपन पंचतत्व में विलीन

विज्ञापन
नंगड़ा में तिरंगे में लिपटा आईटीबीपी जवान विपन कुमार का पार्थिव शरीर - फोटो : Una
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। निकटवर्ती नंगड़ा गांव में गोलीकांड में मारे गए आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में आईटीबीपी और पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से विपिन कुमार को अंतिम विदाई के वक्त सलामी दी। तिरंगे में लिपटी शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। शव को आईटीबीपी और ऊना पुलिस के जवानों ने श्मशान घाट तक पहुंचाया।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई गुरबचन सिंह ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व शव यात्रा शुरू होते ही मृतक की पत्नी, परिजनों और अन्य निकट संबंधियों की आंखों से आंसू रोके नहीं रुक पा रहे थे। जमीन विवाद में आईटीबीपी के विपन कुमार की हत्या की हर कोई निंदा करता हुआ सुनाई दे रहा था। लोगों कहना है कि वारदात को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। शव यात्रा में कई प्रमुख लोगों ने पहुंचकर विपिन कुमार को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें