फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शा पास कराने के लिए वार्ड मेंबर से लेना होगा एनओसी

विज्ञापन
ऊना। नगर परिषद ऊना की बैठक के दौरान तहसीलदार विजय राय के साथ नप पदाधिकारी। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। नगर परिषद ऊना के तहत अब भवन निर्माण से पहले नक्शा पास कराने के लिए वार्ड मेंबर से भी एनओसी लेना होगा। इस आशय का निर्णय नगर परिषद की सोमवार को आयोजित आम बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

ऊना नगर परिषद की आम बैठक तहसीलदार विजय राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नप अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी के अलावा वार्ड नंबर 2, 3, 4, 7, 8 तथा वार्ड नंबर 10 के पार्षद उपस्थित थे। बैठक में 21 पेंशनरों के केस के अलावा कई भवनों के नक्शों को अनुमति दी गई। बैठक में निर्णय लिया कि भवनों निर्माण को लेकर वार्ड मेंबर से भी एनओसी लेनी पड़ेगी। इसमें वार्ड सदस्य यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी प्रकार का अतिक्रमण भवन मालिक के द्वारा तो नहीं किया गया है। नप अध्यक्ष अमरजोत बेदी ने बताया कि सफाई का टेंडर इस हफ्ते लगाया जाएगा।
इसके तहत ऊना शहर को चार भागों में बांटा गया है। इसके अलावा पांचवां टेंडर नालों को लेकर लगाया जाएगा। शहर में एडवर्टाइजमेंट को लेकर भी निविदा आमंत्रित की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले महीने टेंडर को लेकर स्टे ऑर्डर टूट गया था। पुरानी इमारत जैसे टीलू वाली हवेली को भी नगर परिषद इस हफ्ते गिराने का काम शुरू करेगी। यह हवेली किसी भी समय गिर सकती है और जान को नुकसान पहुंचा सकती है। कई जगहों पर पेवर्स लगाए जा रहे हैं। इनकी गुणवत्ता जांचने के लिए नप ने इनके सैंपल टेस्ट के लिए भेजने का निर्णय लिया है। नगर परिषद के हर वार्ड में दो से तीन लोहे के बेंच लगाए जाएंगे। नप लगभग 25 नए बेंचों की खरीद करेगी। वहीं नगर परिषद ने गोशाला के संचालन के लिए सरकार से राशि मांगने का प्रस्ताव रखा है। नप द्वारा संचालित गोशाला पर प्रतिमाह 6,00,000 का खर्च आ रहा है।
विज्ञापन

रैन बसेरा के लिए भेजा जाएगा रिमाइंडर
नप की आम बैठक में टीसीपी ऑफिस के समीप निर्मित रैन बसेरा की मरम्मत के लिए सरकार को रिमाइंडर भेजने का निर्णय लिया गया। नप ने यहां शौचालय तथा कमरों की देखभाल और जीर्णोद्धार के लिए पैसे की मांग की है। वेटरनरी अस्पताल के ग्राउंड में जब तक कुछ बनाने का निर्णय नहीं होता, वहां इस सप्ताह तक पेवर लगाकर पूरे ग्राउंड में पार्किंग बनाने का टेंडर इस हफ्ते लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें