संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद में भाजपा का परचम लहराया हैं। नगर परिषद के नौ में से भाजपा ने सात वार्डों में कब्जा कर नगर परिषद पर कब्जा जमा लिया है। वर्ष 2011 के इतिहास को दोहराते हुए भाजपा ने संतोषगढ़ नगर परिषद पर कब्जा कायम कर लिया है।
कांग्रेस को नौ में से दो वार्ड पर ही जीत हासिल कर पाई है। प्रत्याशियों के बराबर रहने पर वार्ड सात का फैसला लॉटरी से कांग्रेस के पक्ष में रहा है। नगर के वार्ड एक में से भाजपा के संदीप कुमार ने कांग्रेस समर्थित रविकांत बस्सी को 75 मतों से शिकस्त देते हुए कुल 803 मतों में से कुल 437 मत हासिल किए। कांग्रेस के रविकांत को 362 मत हासिल हुए। वार्ड एक में 4 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया।
वार्ड दो में भाजपा समर्थित किरण कुमारी ने कांग्रेस की बलबीर कौर को 35 मतों से हरा कर जीत हासिल की। किरण को 286 और बलबीर कौर को 251 मत हासिल हुए। इसी वार्ड में आप समर्थित प्रत्याशी जसवीर कौर को 90 मत हासिल हुए। नोटा का 5 वोटरों ने प्रयोग किया। नगर के वार्ड तीन में भाजपा समर्थित संतोख सिंह ने सब से अधिक मार्जिन से अपने प्रतिद्वंद्वी राकेश सैनी को 203 मतों के अंतर से हराया। संतोख को 462 और राकेश को 259 मत हासिल हुए। नोटा का 5 लोगों ने प्रयोग किया।
वार्ड चार में कांग्रेस की मंजू ने 299 मत हासिल कर जीत पाई। कांग्रेस की मंजू को 299 मत, भाजपा समर्थित राजविंद्र कौर को 254 मत हासिल हुए। नोटा का 5 लोगों ने प्रयोग किया। वार्ड पांच में भाजपा समर्थित निर्मला देवी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करते हुए कांग्रेस समर्थित निर्मला महे को 130 मतों के अंतर से हराते हुए 359 मत हासिल किए। निर्मला महे को 229 मत हासिल हुए। नोटा का 5 लोगों ने बटन दबाया। नगर के वार्ड छह में भाजपा समर्थित रजनीश चब्बा राजू ने कांग्रेस समर्थित दिनेश गौतम को 194 मतों के अंतर से हराया। रजनीश को 303 और दिनेश को 109 मत हासिल हुए। नोटा का 7 वोटरों ने बटन दबाया। वार्ड सात में भाजपा समर्थित अवतार सिंह और कांग्रेस समर्थित दर्शन सिंह को 338-338 मत हासिल हुए।
चुनाव अधिकारी एवं नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी नायब तहसीलदार सुरिंद्र ठाकुर ने नियमानुसार लॉटरी सिस्टम से पर्ची डाल के निर्णय लिया। इसमें कांग्रेस समर्थित दर्शन सिंह को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में नोटा का 3 वोटरों ने बटन दबाया। वार्ड आठ में भाजपा की रचना देवी ने 321 मत हासिल कर कांग्रेस समर्थित मंजीत कौर को 73 मतों के अंतर से पराजित किया। रचना देवी को 321 और मंजीत कौर को 248 मत हासिल हुए। 3 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड नौ में भाजपा समर्थित मनीश चब्बा ने जीत हासिल करते हुए कांग्रेस समर्थित अवनीत सैनी को पराजित किया। मनीश चब्बा को 329 और अवनीत को 268 मत हासिल हुए। इस वार्ड में सब से अधिक 10 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।