फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर पंचायत अंब का परिवार रजिस्टर तैयार

Tue, 20 Jan 2026 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब/बडूही (ऊना)। नगर पंचायत अंब द्वारा परिवार रजिस्टर बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय अवधि के भीतर अपने परिवार रजिस्टर का सत्यापन अवश्य करवा लें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते ठीक किया जा सके।
विज्ञापन


सोमवार को नगर पंचायत अंब के सचिव हर्ष गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी नागरिक आगामी 10 दिनों के भीतर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपने परिवार रजिस्टर का सत्यापन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार रजिस्टर एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसका उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्रों और प्रशासनिक कार्यों में किया जाता है। इसलिए इसका सही और अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है।

सचिव हर्ष गुप्ता ने बताया कि जिन परिवारों का अब तक सर्वे नहीं हो पाया है या जिनका नाम परिवार रजिस्टर में शामिल नहीं हुआ है, वे अपने परिवार का सर्वे करवाने के लिए सीएसके वार्ड नंबर 3 में कर्नव सूद से संपर्क कर सकते हैं। इसके माध्यम से उनका विवरण दर्ज कर आवश्यक सुधार किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया को गंभीरता से लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन करवाकर किसी भी प्रकार की त्रुटि, नाम, उम्र, पता या पारिवारिक विवरण से संबंधित गलतियों का निवारण करा लें। इससे भविष्य में सरकारी कार्यों और योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें