फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एसजेवीएन की राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में मुस्कान चयनित

Tue, 17 Nov 2026 04:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। जटहेड़ी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान ने एसजेवीएन लिमिटेड शिमला की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित होकर स्कूल का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। मुस्कान ने श्रेणी बी (कक्षा आठवीं से दसवीं) में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

स्कूल के कला अध्यापक पंकज कुमार ने बताया कि मुस्कान एक उभरती हुई प्रतिभाशाली चित्रकार हैं। एसजेवीएन वर्ष 2004 से हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करने वाली नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुस्कान की इस उपलब्धि के पीछे उसकी मेहनत और कला के प्रति रुचि का अहम योगदान है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विजय सिंह ने मुस्कान को 20 नवंबर को शिमला में होने वाले अगले चरण के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें