फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्यारोपी को 3 दिन का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पंजोआ लडोली में पत्नी की हत्या के आरोपी को अदालत ने तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। गंभीर रूप से जख्मी आरोपी को फिलहाल उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीती शनिवार रात पंजोआ लडोली में दुकान में किराएदार प्रवासी व्यक्ति ने कथित रूप से ईंट से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी थी। मृतका की पहचान गुड्डो पत्नी वली मोहम्मद निवासी गांव खंडूआ पीएस अवैहती जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी। हत्या के बाद मौके से भाग निकले महिला के पति को उसके रिश्तेदारों ने पक्का परोह रोड के निकट घायल अवस्था में दबोच लिया था। उस समय उसके सिर से भी खून बह रहा था। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि आरोपी का पुलिस ने अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। घायल होने के चलते उसका अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें