फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम ऊना शहर में स्ट्रीट लाइटों का विस्तार करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न वार्डों व गलियों में लगाई जाएगी लाइटें
विज्ञापन

नगर निगम में स्थान चिन्हित करने के लिए शुरू की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ऊना शहर में स्ट्रीट लाइटों का विस्तार करने के साथ-साथ पुरानी और खराब लाइटों को भी बदलने की योजना बना रहा है। इसके लिए सभी वार्डों में सर्वेक्षण किया जाएगा। साथ ही, हाल ही में नगर निगम में शामिल किए गए 14 पंचायत क्षेत्रों में भी आवश्यकता अनुसार नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
नगर परिषद के समय से ही ऊना शहर में स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं, लेकिन कई ऐसे स्थान हैं जहां रोशनी की अभी भी आवश्यकता है। पुरानी और खराब हो चुकी लाइटों को बदलने का प्रावधान भी किया जाएगा। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद सड़कों, ड्रेनेज और अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। वर्तमान में ऊना शहर में लगभग 800 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, जिससे विभिन्न वार्डों में रात के समय पर्याप्त रोशनी रहती है। हालांकि, हाल ही में नगर निगम में शामिल हुए पंचायत क्षेत्रों में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। इन्हीं इलाकों में भी अब यह सुविधा प्रदान की जाएगी। योजना के तहत स्ट्रीट लाइटों की संख्या 800 से बढ़ाकर 1500 करने का लक्ष्य है, और आगामी दिनों में इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी लगाने की योजना
नगर निगम शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बना रहा है। इसके लिए आगामी दिनों में उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाएगा और इसके बाद कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसके अलावा सीसीटीवी लगाने की योजना पर भी कार्य आरंभ होगा। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें