फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई योजनाएं लागू होने से डाक विभाग को मिली ऊर्जा : भूपिंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मैहतपुर (ऊना )। डाक विभाग में अनेक नई योजनाओं के लागू हो जाने से इसकी कार्यप्रणाली को नई ऊर्जा मिली है। ऊना डाक मंडल प्रमुख भूपिंदर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर विभाग में एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत 10 वर्ष तक की बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। स्कूलों में विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपग्रेड किए गए और लोगों को डिजिटल ट्रांजेक्शन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान लोगों को पीएलआई (पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस) और आरपीएलआई (रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस) जैसी लाभकारी योजनाओं से जोड़ा गया। डिजिटल खाता खोलने में लोगों ने विशेष रुचि दिखाई। छह से दस अक्तूबर तक चले डाक सप्ताह के दौरान बच्चों को पत्र लेखन, बचत बैंक के महत्व और डाक प्रणाली के कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य डाकघर ऊना, उपडाकघर बंगाणा समेत अनेक उप डाकघरों और अंब में लोगों को डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूलों में जाकर बच्चों के आधार कार्ड बनाने, आधार अपग्रेडेशन तथा बायोमीट्रिक अपडेट का कार्य भी किया गया। 10 अक्तूबर को ग्राहक दिवस मनाया गया, जिसमें ग्राहकों और विभागीय कर्मचारियों के बीच समन्वय बढ़ाने और सेवाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। ग्राहकों ने डाक विभाग की योजनाओं को सुविधाजनक बताया और अन्य लोगों को भी जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया। डाक मंडल प्रमुख भूपिंदर सिंह ने बताया कि लोगों को आकर्षक ब्याज दरों की जानकारी दी गई। डिजिटल युग में लोग एनईएफटी, आरटीजीएस, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग में ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा से ग्राहकों को विशेष लाभ मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें