फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम : नए वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना शहर के साथ लगती 14 पंचायतें होनी है शामिल
विज्ञापन

नगर निगम बनने से बढ़ेगी वार्डों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम की वार्डबंदी करने के लिए प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम में नगर परिषद क्षेत्र के अलावा ऊना शहर के साथ लगती 14 पंचायतों को भी शामिल किया जाना है। इसे लेकर पंचायत क्षेत्र के प्रतिनिधियों से भी सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में उन्हें क्या-क्या सुविधा मिलनी है, इसे लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। पंचायत के क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने पर इसे किस प्रकार से विकसित करना है, इसे लेकर भी स्थानीय लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इन सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए ही नगर निगम अपनी आगामी प्रक्रिया को शुरू करेगा। वर्तमान में नगर निगम प्रबंधन की ओर से स्वच्छता को लेकर सभी वार्डों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही पंचायत क्षेत्र में भी साफ-सफाई व डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन की सुविधा किस प्रकार से शुरू करनी है, इसे लेकर भी रणनीति तैयार की जा रही है ताकि नगर निगम क्षेत्र में आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। शहर में जिन क्षेत्रों में रास्तों की खस्ता हालत और अन्य समस्याएं हैं उसे भी ध्यान में रखकर आगामी रणनीति बनाई जा रही है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अभी चार से पांच माह तक का समय लगेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नगर निगम चुनावों को लेकर कदमताल शुरू होगी।
विज्ञापन


कोट्स
नगर निगम के बेहतर प्रबंधन को लेकर प्रक्रिया जारी है। शहरी क्षेत्रों व साथ लगते पंचायती क्षेत्रों एक साथ जोड़ कर किस प्रकार से नए वार्ड बनाए जाने हैं, इसे लेकर प्रारंभिक प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें