फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जलभराव से बचाव के लिए नगर निगम मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
नालियों में कचरा, प्लास्टिक न डालने का प्रशासन ने किया आग्रह
विज्ञापन

एडीसी की निगरानी में चलाया सफाई अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बरसात के मौसम को मद्देनज़र रखते हुए नगर निगम ऊना की ओर से शहर में नालों की साफ-सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। शनिवार को नगर निगम आयुक्त एवं एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर और लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह ठाकुर की देखरेख में पुराना होशियारपुर सड़क किनारे नाले की साफ-सफाई की गई। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि सफाई कार्य का मुख्य उद्देश्य बरसात के दौरान संभावित जलभराव की समस्या को रोकना, सड़क किनारे के आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा जनसुविधा सुनिश्चित बनाना है। इस विशेष साफ-सफाई अभियान के अंतर्गत नालों में जमी गाद, प्लास्टिक, मलबा तथा अन्य कचरे को निकाला गया ताकि नालों में पानी की निकासी सुचारु बनी रही।
विज्ञापन

महेंद्र पाल गुर्जर ने आमजन से आग्रह किया है कि वे नालियों में कचरा, प्लास्टिक अथवा घरेलू अपशिष्ट न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऊना शहर में नालों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि ऊना शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें