फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुबारिकपुर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे

Fri, 01 May 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मुबारिकपुर चौक में वाहनों की आवाजाही और आवागमन करते राहगीर। संवाद।
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। मुबारिकपुर बाजार में रात को सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे ही रहती है। इतना ही नहीं बल्कि रोजाना ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बाजार के चौराहों पर ही बसें और अन्य वाहन सड़क के दोनों किनारे पार्क रहते हैं जिससे राहगीरों की भी रोजाना दिक्कतें पेश आ रही हैं। दुकानों के आगे गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगने से कारोबार भी रोजाना प्रभावित होकर रह गया है। व्यवस्था के नाम पर दिन के समय दो आपदा मित्र ही नजर आए हैं। पुलिस और होमगार्ड के जवान कभी कभार ही नजर आते हैं। इलाके में कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन आज दिन तक पुलिस भी हरकत में नहीं आई है और पसरी अव्यवस्था का खामियाजा सीधे तौर पर आम जनता भुगत रही है। कारोबारियों ने मुख्य बाजार से 20 से 30 मीटर दूरी पर वाहनों को पार्क करने की मांग उठाई है ताकि बाजार के मुख्य चौराहे पर अव्यवस्था का आलम न बने। इस दिशा की ओर न तो पुलिस और न ही प्रशासन कोई उचित कदम उठा पाया है। कुल मिलाकर चिंतपूर्णी और गगरेट के मध्य स्थित मुबारिकपुर चौक के चौराहे से तलवाड़ा, पठानकोट, गगरेट, ऊना, धर्मशाला, होशियारपुर के लिए वाहनों की अत्यधिक आवाजाही बनी रहती है लेकिन मुबारिकपुर बाजार में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक और स्थानीय जनता कुप्रबंधन के आगे पिसकर रह गई है।
विज्ञापन




मुबारिकपुर चौक में रात के समय कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। जिससे इलाके में कई बार चोरी की वारदातें भी हो चुकी हैं। फिर भी पुलिस और प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। -सुरेश भारद्वाज, स्थानीय निवासी

मुबारिकपुर चौक में ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अवैध तरीके से चौराहे के आसपास वाहन पार्क रहते हैं। जिससे राहगीरों को गुजरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

-शम्मी कुमार, स्थानीय निवासी


मुबारिकपुर चौक बाजार में मूलभूत सुविधाओं की कमी के साथ ही अव्यवस्था बनी हुई है। जिससे पर्यटक भी रोजाना जूझ रहे हैं। दुकानों के बाहर गाड़ियां लगने से कारोबारी भी रोजाना परेशान होते हैं। प्रशासन को बाजार से 20 से 30 मीटर दूर वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

-राकेश कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें