फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के मामले में एमआर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोलोअप
विज्ञापन

बुधवार को अदालत में आरोपी को पेश करेगी पुलिस
मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ और रिमांड के दौरान हुआ खुलासा
एमआर मेडिकल स्टोर संचालक को प्रतिबंधित दवाओं की करता था सप्लाई
संंवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। ऊना पुलिस की प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अंब के नैहरियां रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक के घर से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और नकदी बरामद होने के मामले में मंगलवार को पालकवाह निवासी एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को अंब अदालत में पेश किया जाएगा। शुक्रवार को मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार करने के दौरान हुई पूछताछ और रिमांड में एमआर का नाम सामने आया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि यही एमआर मेडिकल स्टोर संचालक को प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई करता था। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अंब पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नैहरियां रोड स्थित मेडिकल स्टोर संचालक के घर पर छापा मारा था। थाना प्रभारी रूप सिंह ठाकुर और ड्रग इंस्पेक्टर रजत शर्मा की अगुवाई में इस छापे में पुलिस को लकड़ी की अलमारी से 2,330 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। इसके अलावा आरोपी के घर से 24,34,430 रुपये की भारी नकदी भी जब्त की गई। अंब पुलिस रिमांड पर मेडिकल स्टोर संचालक को 24 दिसंबर तक रखेगी। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें