फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की अनुमति के बाद पास मिलने पर घटी आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। दोपहर के 12 बज रहे हैं। तेज धूप के बीच पंडोगा अंतरराज्जीय बैरियर में तंबू लगाकर पुलिस जवान और अन्य कर्मी बैठे हैं। पंजाब की तरफ से एक बाइक आई। पुलिस कर्मी ने बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक चालक से दस्तावेज मांगकर चेकिंग के बाद ही उसे जाने दिया गया।
विज्ञापन

बैरियर पर लगे तंबू में तीन पुलिस जवान और तीन अध्यापक सेवाएं सेवाएं दे रहे हैं। इस बीच एक अन्य कार पंजाब की तरफ से आई। पुलिस कर्मी के इशारे करते ही कार रोकी। मोबाइल पर बने ई पास को पुलिस कर्मी को दिखाया। इसके बाद ही कार को हिमाचल में प्रवेश मिला। पूछताछ पर पुलिस जवान अमन ढिल्लों ने बताया कि बैरियर पर 24 घंटे सेवाएं शिफ्ट वाइज चल रही है।
बिना जांच के किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बेवजह घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस जवान सचिन और विशाल ने बताया कि ई पास की चेकिंग की जा रही है। रविवार को आवाजाही कम होने कारण पूछने पर कर्मियों ने बताया कि अनुमति के बाद ही पास जारी होने के बाद आवाजाही में कमी देखी जा रही है।
विज्ञापन

पहले वाहनों की आवाजाही अधिक थी। मुख्य तौर पर होशियारपुर व जालंधर वाले वाहन इसी बैरियर से होकर गुजरते हैं। बैरियर में ड्यूटी दे रहे अध्यापक राजीव, प्रदीप और राकेश ने बताया कि वह आसपास के स्कूलों में तैनात हैं और उनकी ड्यूटी बैरियर पर लगाई गई है। ऐसे में वह अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। बैरियर में जो भी ड्यूटी लगाई है, उसे बखूबी निभा रहे हैं।
घालूवाल चौक में भी पुलिस मुस्तैद
पंडोगा बैरियर से लौटते हुए घालूवाल चौक में भी पुलिस जवान मुस्तैद दिखे। यहां पुलिस जवान बेवजह बाहर निकलने वालों से पूछताछ कर रहे थे। एक महिला पुलिस कर्मी और दो पुलिस कर्मी यहां सेवाएं दे रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें