फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: इशांत भारद्वाज के भजनों पर मदमस्त हुए मां के भक्त

Tue, 30 Sep 2025 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अम्बोटा में आयोजित दुर्गा जागरण में लोकगायक इशांत भारद्वाज के साथ कमेटी सदस्य व इशांत भारद्वाज
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्र उत्सव की सप्तमी को मां अंबिका जागरण कमेटी अंबोटा द्वारा मां दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में सुप्रसिद्ध लोकगायक इंशात भारद्वाज ने अपनी सुरीली आवाज में ऐसे-ऐसे भजन प्रस्तुत किए कि दुर्गा भक्ति में मदमस्त हुए भक्त अपने आप को भुलाकर मां की स्तुति में झूमने को विवश हो गए।
विज्ञापन

इससे पहले भजन गायक अरुण कुमार ने सुरीले भजनों से माहौल ऐसा बनाया कि दुर्गा भक्त पंडाल छोड़कर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। मां दुर्गा के शारदीय नवरात्र में अंबिका जागरण कमेटी द्वारा हर साल जागरण आयोजित किया जाता है। जागरण के शुभारंभ पर मां ज्वालाजी से विशेष रूप से ज्योति लाई गई जिसका डीएवी चौक में पूर्व विधायक राजेश ठाकुर सहित सैकड़ों मां के भक्तों ने स्वागत किया। पवित्र ज्योति में पालकी में बिठाकर पहले मां अंबिका मंदिर पहुंचाया गया और वहां पर ज्योति प्रज्वलित करने के बाद इसे जागरण स्थल पर स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें