यहां एक शादी समारोह का जश्न अचानक मातम में तबदील हो गया। अपने लाडले की शादी से पहले ही मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हे की मां काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं कि बेटे की शादी के दौरान उसकी मौत हो गई।
इससे शादी समारोह की सारी खुशियां गम में बदल गईं। वहीं लड़की पक्ष ने भी शादी की पूरी तैयारियां कर रखी थीं, लेकिन विधिविधान को शायद कुछ और ही मंजूर था। हालांकि, बड़े सादे ढंग से शादी की रस्में तो पूरी कर ली गईं लेकिन दूल्हे की मां की मौत के बाद गमगीन माहौल में हर किसी की जुबान पर इस दु:खद घटना की चर्चा थी। उधर रविवार को बेटे ने बहू को लेकर घर में प्रवेश किया तो घर पर मां की अर्थी सजाने की तैयारियां चल रही थीं। क्षेत्र में हर कोई इस दु:खद घटना से आहत है। रविवार को लोगों ने नम आंखों से मृतका का अंतिम संस्कार किया।