फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मां-बेटी सहित तीन घायल

Sun, 27 Nov 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
जिले के गांव खानपुर और बढेड़ा में पेश आए दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पहला हादसा खानपुर गांव में पेश आया, जहां पर स्कूटी स्किड होने से स्थानीय निवासी सुनीता (30) और उनकी पुत्री प्रीत (06) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दूसरा हादसा बढेड़ा राजपूता में पेश आया। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार विनय (22) गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में विनय के सिर पर गहरी चोटें पहुंची हैं। पीड़ित का उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है। सीएमओ डा. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों के संदर्भ में जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें