फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न खातों में पहुंची पेंशन, न मिले मनीआर्डर

Sun, 27 Nov 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
विज्ञापन
बुजुर्ग आदमी
विज्ञापन
राज्य सरकार के कल्याण विभाग से प्राप्त होने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने के लिए दर्जनों पेंशनधारकों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, लेकिन उन्हें पेंशन नसीब नहीं हो रही है। इन पेंशनधारकों का कहना है कि उन्हें अभी तक वृद्धावस्था और विधवा पेंशन प्राप्त नहीं हुई है। पिछली बार तीन माह की पेंशन मनीआर्डर से प्राप्त हो गई थी, लेकिन अबकी बार अभी तक वे पेंशन से महरूम हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो जिले में समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के खातों में पेंशन डाल दी गई है, लेकिन हैरत की बात यह है कि कई पेंशनधारक अभी भी ऐसे हैं, जिनके न बैंकों में खाते हैं और न डाकघर में।
विज्ञापन


ऐसे पेंशनधारकों को मनीआर्डर से पेंशन मिलनी चाहिए थी, लेकिन ऐसे पेंशनधारक मनीआर्डर आने की बाट जोह रहे हैं। इनमें ज्यादातर वे पेंशनधारक हैं, जिन्हें पिछली दफा मनीआर्डर से पहली बार ही पेंशन मिली थी। वे अभी भी अपने बैंक अथवा डाकघरों में अपने खाते नहीं खुलवा पाए हैं। ऐसे पेंशनधारकों की पेंशन कहां डाली गई, यह साफ नहीं हो पा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनधारकों रवि दत्त, सरोज कुमारी, रामनाथ, रमा, पुष्पा देवी समेत कई अन्य ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें पता नहीं चल पा रहा है कि उनकी पेंशन क्यों नहीं मिल रही है?

इन ग्रामीणों ने कहा कि वे पेंशन पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। जिले के ऐसे दर्जनों पेंशनधारकों का कहना है कि उनकी पेंशन किन खातों में डाली गई है इसकी निजी तौर पर उन्हें सूचना दी जाए। उधर, जिला कल्याण अधिकारी असीम सूद का कहना है कि जिले के समस्त पेंशनधारकों के खातों की जो फेहरिस्त विभाग के पास थी, उन खातों में पेंशन ऑनलाइन डाल दी गई है। अब कोई भी पेंशन उनके कार्यालय में पेंडिंग नहीं है। पेंशनधारकों को अपने खातों से पेंशन प्राप्त करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें