फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निबंध प्रतियोगिता में मोनिका देवी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीमन्यार में रोड सेफ्टी क्लब ने करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित यातायात के महत्व को रेखांकित करना था। प्रतियोगिता के लिए शराब पीकर वाहन चलाने के दुष्परिणाम, वाहन प्रदूषण और पर्यावरण, इलेक्ट्रिक वाहन और पर्यावरण सहित कुल चार विषय निर्धारित किए गए। कार्यक्रम का संचालन रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. राम सिंह के निर्देशन में हुआ। इस प्रतियोगिता में 52 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हर नागरिक का दायित्व है और युवाओं की जागरूकता समाज में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। घोषित परिणामों के अनुसार मोनिका देवी ने प्रथम स्थान, मीना और काजल ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, जबकि खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. राणा ने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें