फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी गाय को राष्ट्र माता घोषित करे मोदी सरकार : वशिष्ठ

Wed, 02 Oct 2024 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। गो रक्षा दल के राष्ट्रीय सचिव और शिवसेना हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष एसडी वशिष्ठ ने केंद्र सरकार से अपील की है कि देसी गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय का विशेष धार्मिक महत्व है और इसमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है।
विज्ञापन

वशिष्ठ ने कहा कि देश भर में गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग काफी समय से उठ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दीपावली से पहले यह मांग पूरी करने का आग्रह किया, ताकि देशवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा किया जा सके। वशिष्ठ ने महाराष्ट्र सरकार के गाय को राज्य माता घोषित करने के फैसले का स्वागत किया।
शिवसेना हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष एसडी वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी अनुरोध किया कि हिमाचल प्रदेश में इसी तरह का कदम उठाया जाए। हिमाचल जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है में गाय को राज्य माता घोषित करना एक महत्वपूर्ण और स्वागत योग्य निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें