फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मशीनों में 1000 मत डालकर आज करवाया जाएगा मॉक पोल

Fri, 08 May 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहरी निकाय चुनाव-2026 के तहत जिले में इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों (ईवीएम) तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) प्रक्रिया शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि एफएलसी प्रक्रिया के उपरांत अब शनिवार 9 मई को राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुल मशीनों में से 10 प्रतिशत मशीनों पर 1000 मत डालकर मॉक पोल करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मॉक पोल प्रक्रिया सुबह 7 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना की चौथी मंजिल स्थित बैठक कक्ष में आयोजित होगी। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पूरी प्रक्रिया का अवलोकन कर सकेंगे, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों व सचिवों से आग्रह किया है कि वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को निर्धारित समय पर भेजकर मॉक पोल प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें