फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गर्मियां बढ़ते ही बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर लगे हांफने

Fri, 08 May 2026 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गर्मियां बढ़ते ही बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। टक्का क्षेत्र में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या सताने लगी है। बिजली का लोड कम होने से पंखे, कूलर की स्पीड घटने लगी है। ग्रामीणाें ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शहर के साथ सटे टक्का रामसहाय वार्ड नंबर छह में स्थित 63 केवी ट्रांसफार्मर और हलेड़ा कुरियाला के पास टक्का में लगे 25 केवी ट्रांसफार्मर को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या पिछले 5-6 वर्षों से लगातार बनी हुई है लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कम वोल्टेज के कारण कई घरों में इन्वर्टर, कूलर, टीवी, पंखे और अन्य बिजली उपकरण जलने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रशासन और विद्युत बोर्ड से मांग की है कि क्षेत्र में लगे दोनों ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए। समय रहते ट्रांसफार्मरों का अपग्रेड नहीं किया गया तो आने वाले समय में समस्या और भी अधिक हो सकती है। बिजली बोर्ड सर्किल ऊना के अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

टक्का निवासी रविंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पिछले कुछ समय से लगातार लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कम वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं, वहीं कई लोगों को पहले भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन



टक्का निवासी अंजू कुमारी का कहना है कि बार-बार कम वोल्टेज आने से उनके बिजली उपकरण खराब हो चुके हैं, जिससे उन्हें मरम्मत और नए उपकरण खरीदने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।

टक्का निवासी हेम राज का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार संबंधित बोर्ड को सूचित किया गया है लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।


टक्का निवासी पूनम देवी का कहना है कि कम वोल्टेज से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पंखे, कूलर और अन्य उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। जल्द से जल्द वोल्टेज की समस्या का हल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें