पंडोगा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ईसपुर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग की टीम ने विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को आग से सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। अग्निशमन कर्मियों ने प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों जैसे अग्निशामक यंत्र के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन राकेश कुमार के नेतृत्व में फायरमैन राकेश कुमार, विवेक प्रसाद तथा सतनाम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों की विस्तृत जानकारी दी।