फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम क्षेत्र में 214 परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए किया आवेदन

Sun, 19 Apr 2026 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत घर बनाने के लिए 214 परिवारों ने आवेदन किया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद निगम प्रशासन ने पात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को पक्का मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। निगम को मिले आवेदनों की जांच के दौरान आवेदकों की आय, आवासीय स्थिति और अन्य जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र परिवारों की सूची तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद चयनित लाभार्थियों को किस्तों में राशि जारी की जाएगी ताकि वे अपने मकान का निर्माण शुरू कर सकें।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए यह योजना अपना घर बनाने का सपना पूरा करने का एक बड़ा माध्यम बन रही है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम समय-समय पर इस योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाता रहा है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन



पहले चरण में 117 मकानों का हुआ है निर्माण
प्रधानंत्री शहरी आवास योजना के तहत पहले चरण में 117 मकानों का निर्माण किया गया है। अब दूसरे चरण के लिए भी नगर निगम ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसे लेकर वार्ड स्तर पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी माह में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर इसे बजट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा ताकि समय रहते आवेदक मकान निर्माण का कार्य शुरू कर सके।


प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के दूसरे चरण के लिए नगर निगम क्षेत्र में 214 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों के सत्यापन का काम शुरू हो गया है। बजट की मंजूरी मिलते ही राशि को आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें