फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में मॉक ड्रिल

Tue, 05 May 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
सांसद मोबाइल सेवा टीम की तरफ से पूबोवाल में आयोजित जांच ​शिविर  में  मौजूद लोग। स्त्रोत : आयोजक
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। इंडस इंटरनेशनल विवि बाथू के प्रांगण में एनसीसी की तरफ से आयोजित शिविर के पांचवें दिन कैडेट्स के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में संचालित हो रहा है। पांचवें दिन की शुरुआत ड्रिल प्रशिक्षण से हुई। इसके उपरांत भारतीय सेना के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा कैडेट्स को फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट की बारीकियों से अवगत कराया गया।
इसमें युद्ध क्षेत्र में छिपाव, टोही, बिना आवाज किए आगे बढ़ना, हाथ के संकेतों का प्रयोग और नक्शा-कंपास की मदद से दिशा ज्ञान जैसे महत्वपूर्ण सामरिक पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर कैडेट्स को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने विशेष रूप से आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने की तकनीक, सीपीआर व प्राथमिक चिकित्सा के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें