फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह के होनहार चमके

Tue, 05 May 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के चार बच्चों में मेरिट में जगह बनाकर किया प्रदेश में स्कूल का नाम रोशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब(ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो के वार्षिक परीक्षा के परिणाम में पक्का परोह स्थित गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के चार बच्चों में मेरिट में जगह बनाई है। 34 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 55 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल के एमडी राजेश गौतम, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल की छात्रा संचित धीमान ने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। संचिता के पिता दिनेश कुमार धीमान अंब कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं और माता निशा धीमान गृहिणी हैं। संचिता भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। स्कूल की अनीशा अत्री और शौर्य भारद्वाज ने 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया है। अनीशा के पिता किशन कुमार सेना से सेवानिवृत्त हैं और माता बड़ूही स्कूल में शिक्षक हैं। अनीशा भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं। वहीं, शौर्य भारद्वाज के पिता विजय कुमार सेल्समैन और माता मोनिका शर्मा गृहिणी हैं। शौर्य आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा का लक्ष्य रखते हैं। इसके अतिरिक्त अंशिका ठाकुर ने 489 अंकों के साथ प्रदेश भर में छठा स्थान प्राप्त किया है। अंशिका के पिता मुकेश कुमार व्यवसायी हैं और माता कंचन गृहिणी हैं। अंशिका भी चिकित्सा के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें