फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा योजना खत्म नहीं हुई, कार्य दिवसों की संख्या बढ़ाई : बलबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त बैठक में की चर्चा ें
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति मोर्चा के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक में पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरी और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अनुसूचित जाति के लोगों को संगठन से जोड़ेंगे और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी देंगे।
बलबीर सिंह ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए मनरेगा और एसआईआर के मामले स्पष्ट किए। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना खत्म नहीं हुई है, बल्कि कार्य दिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को विशेष श्रेणी में रखते हुए 90:10 अनुपात में सहयोग कर रही है और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार पर रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कांग्रेस के शासन काल की आलोचना करते हुए कहा कि छह दशकों में केवल दिखावटी काम किए गए। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता अब जागरूक है और कांग्रेस के झूठे प्रचार में नहीं फंसेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें