फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आपदा प्रबंधन योजनाओं को लेकर गंभीर नहीं जिला के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने उप निदेशकों को समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन डाटाबेस में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 के लिए विद्यालय आपदा प्रबंधन योजनाओं और संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि ऊना जिले के अधिकांश विद्यालयों में अपेक्षित स्तर पर कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एडीसी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उच्च शिक्षा तथा प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप निदेशकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी विद्यालयों में विद्यालय सुरक्षा परियोजना (एसएसपी) के दिशा-निर्देशों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। विद्यालय आपदा प्रबंधन योजनाएं न केवल आपात स्थितियों में विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं, बल्कि यह विद्यालयों को आपदा सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी हैं। सभी संबंधित अधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। साथ ही, सभी विद्यालयों से आग्रह किया गया है कि योजना के अंतर्गत की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट और वर्तमान कार्यान्वयन की स्थिति की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से 29 जनवरी 2026 तक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें