फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों व परिजनों को प्रताड़ित कर रहे विधायक : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बड़ूही (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति विधायक के रवैये को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा और कृपाल सिंह ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि विधायक जानबूझकर सैनिक परिवारों को प्रताड़ित कर रहे हैं। हाल ही में पंजोआ लड़ोली पंचायत के एक सैनिक को तंग करने के बाद अब एक सेवानिवृत्त सैनिक, जो भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक भी हैं, को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन

उनकी पत्नी सोलाई स्कूल में भाषा अध्यापक हैं और कैंसर से जूझ रही हैं। उनका इलाज फोर्टिस मोहाली में चल रहा है। इसके बावजूद विधायक ने उनका ट्रांसफर बुधान कर दिया, जिसे नेताओं ने अमानवीय और दुर्भावनापूर्ण बताया। बलराज, संजय कुमार, संदीप ठाकुर, कैप्टन विक्रमजीत सिंह समेत कई पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी कि यदि यह अन्याय जारी रहा तो सैनिक परिवार सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें