फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिवाली पर विधायक विवेक शर्मा ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर

Wed, 11 Nov 2026 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की सुविधा के लिए फोन पर पहुंचेगी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जनता की सुविधा और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विवेक शर्मा ने एक नई पहल करते हुए विधायक हेल्पलाइन नंबर 82190, 40054 शुरू किया है।
खास बात यह है कि इस हेल्पलाइन की शुरुआत विधायक विवेक शर्मा ने दिवाली के शुभ अवसर पर की, ताकि क्षेत्र की जनता को त्योहार के मौके पर एक नई सुविधा की सौगात मिल सके। इस हेल्पलाइन के माध्यम से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का कोई भी नागरिक अपनी समस्या विधायक कार्यालय तक पहुंचा सकेगा। कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यालय जोगी पंगा में इसके लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो प्रतिदिन जनता के फोन सुनेंगे और उनकी समस्याओं को दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं का समाधान करवाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी । इसका मुख्य उद्देश्य जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं का समाधान घर-द्वार पर सुनिश्चित करना है। कहा कि जोगी पंगा कांग्रेस कार्यालय में कर्मचारी प्रतिदिन जनता की समस्याओं को सुनेंगे और संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें