फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पशुशाला में आग से हजारों रुपये की संपत्ति जली

विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। दिवाली की रात जहां पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी और खुशियों में डूबा हुआ था, वहीं गांव संघनेई के वार्ड तीन में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां अशोक कुमार पुत्र संध्या दास की पशुशाला में अचानक आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने की घटना रविवार रात करीब 7:30 बजे की है। आसपास के लोगों ने जब पशुशाला में रखे चारे को आग की लपटों में घिरा देखा तो तुरंत अशोक कुमार को इसकी सूचना दी, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। इस घटना में पशुओं के लिए रखे करीब 200 चारे के बंडल (टंडा) जलकर राख हो गए। इसके साथ ही पशुशाला में रखी तूड़ी भी आग की भेंट चढ़ गई और पशुशाला का कुछ हिस्सा भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। ‎घटना की सूचना मिलने पर संघनेई गांव के प्रधान करतार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित अशोक कुमार को आश्वासन दिया कि वह अपनी ओर से परिवार की हरसंभव मदद करेंगे। पीड़ित अशोक कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना का उचित निरीक्षण करवाकर नुकसान का आकलन किया जाए और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें