ऊना। विधायक राजेश ठाकुर ने डंगोह खास में डेढ़ दर्जन लोगों के साथ जल शक्ति विभाग के पानी के टैंक का शुभारंभ किया। इससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोरोना काल में धारा 144 के बीच करीब डेढ़ दर्जन लोगों के साथ योजना का शुभारंभ किया जाना चाहिए था।
जल शक्ति विभाग के पानी के टैंक से लगभग 100 घरों की प्यास बुझेगी। इस अवसर पर उनके साथ एसडीओ नीरज कुमार, जेई सुमित, कॉंट्रेक्टर वरिंद्र बॉबी शर्मा, सुभाष कंवर, राजिंद्र जसवाल, कुशल जसवाल, दविंद्र आदि उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि 50 हजार लीटर पेयजल के भंडारण क्षमता वाले टैंक के साथ 65 एमएम की जीआई पाइप्स जोड़ी गई है।
इन दोनों पर लगभग 10 लाख की लागत आई है। विधायक राजेश ठाकुर ने बताया कि टैंक के शुरू होने से तीन-चार मोहल्लों को विशेषकर मोहल्ला सेठां, योगियां और भराइयां आदि की पेयजल किल्लत दूर होगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार घर-घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अन्य गांवों में ओवर हेड टैंक निर्माण प्रगति पर है। आने वाले समय में कोई घर नहीं बचेगा, जहां पेयजल न हो।
इस बारे में गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में पानी की किल्लत है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए पेयजल योजना का शुभारंभ किया गया है।