फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में नियमित कोर्ट लगने की मंजूरी पर विधायक को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। अंब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कोर्ट नियमित रूप से लगाने की मंजूरी मिलने पर बार एसोसिएशन के सदस्य विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से उनके पंजोआ कार्यालय में मिले। अध्यक्ष प्रिंस सूद ने विधायक को माता की चुनरी और टोपी पहनाकर सम्मानित किया और अंब में नियमित कोर्ट की सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माण और तहसील कार्यालय के स्थान पर प्रस्तावित लघु सचिवालय निर्माण की मांग भी रखी। विधायक बबलू ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया और अंब क्षेत्र के विकास के लिए प्राथमिकता से प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर अधिवक्ता कमल ठाकुर, राजेंद्र परमार, विकास कश्यप, रविंद्र हीरा, अजय ठाकुर, जसबीर सिंह मान, मंगल सिंह राणा, सौरव शर्मा, दीक्षा शर्मा, रमेश तक्खी, अतुल भाटिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें