फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल आदर्श विद्यालय बनाने में असफल रहे विधायक : बलबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

कहा, शिक्षा विभाग के पास धंधड़ी गांव में पर्याप्त जमीन
विधायक अपने गांव में अटल आदर्श विद्यालय खोलने पर अड़े

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कांग्रेस पार्टी और क्षेत्र के विधायक पर अटल आदर्श विद्यालय न बना पाने और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने में नाकामी का आरोप लगाया है। अंब में पत्रकार वार्ता में बलबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर विधानसभा में चार अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने वाले स्कूल खोलने का वादा कर सत्ता में आई। लेकिन, चार तो क्या एक भी स्कूल नहीं बन पाया।
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकाल में केंद्र से पैसा मिलना था। ऊना कुटलैहड़ में अटल आदर्श विद्यालय मंजूर हुआ था और उसके लिए 45 करोड़ का बजट आया। बाद में कांग्रेस सरकार के सवा दो साल में किसी भी स्कूल के लिए कोई जगह चिह्नित नहीं की गई और न किसी प्रकार से पैसे का प्रबंध किया गया। कहा कि क्षेत्र के गांव धंधड़ी में शिक्षा विभाग के नाम पर पर्याप्त जमीन पहले ही हो चुकी है लेकिन विधायक अपने गांव में स्कूल खोलने के लिए तड़प रहे हैं। गांव में भी जमीन नहीं मिल रही हैं। हालांकि, लोग कह रहे हैं कि गांव में विधायक क्रशर लगाने का प्रयास कर रहे हैं। जहां पर भाजपा के कार्यकाल में उनके परिवार के लोग श्मशानघाट बनाए जाने की मांग करते थे। वहां श्मशानघाट भी बना और कब्रिस्तान भी बना। अंब के विधायक उन दोनों स्थानों को खाली करवाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन पंचायत ऐसा नहीं होने दे रही है। कुछ दिन पहले एसडीएम अंब को कहा गया कि मेरी बेइज्जती न हो। आप बयान दो कि श्मशानघाट के कारण स्कूल नहीं खुल पा रहा है। यह दुर्भाग्य है। धंधड़ी वहां से लगभग चार साढ़े चार किलोमीटर दूर है। वहां कोई काम न हो सके, विधायक ऐसा प्रयास कर रहे हैं। धंघड़़ी में अब कह रहे हैं कि जमीन देखने जा रहे हैं। वहां पर पहले ही 97 कनाल भूमि शिक्षा विभाग के नाम पर अलॉट है। बलबीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में मुख्यमंत्री आए तो विधायक ने कहा कि अंब के नपं क्षेत्र में ढाई करोड़ की लागत का एक स्टेडियम का निर्माण होना है। पहली किस्त 25 लाख की मेरे कार्यकाल में आई थी। वहां तक काम हो चुका है। पिछले 22 महीने में एक भी ईंट वहां नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें