फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 48 घंटे के भीतर लुधियाना से बरामद की लापता युवती

Fri, 08 May 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। अंब के समीपवर्ती गांव से विवाह से दो दिन पूर्व लापता हुई युवती को ऊना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पंजाब के लुधियाना से बरामद किया है। युवती की शादी 7 मई को होनी तय थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं लेकिन मंगलवार सुबह वह अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने अपनी शिकायत में पास के ही गांव के एक विवाहित व्यक्ति पर युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता और क्षेत्र में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऊना ने एक विशेष टीम का गठन किया था। जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों और टीम के निरंतर प्रयासों से पुलिस ने लापता युवती की लोकेशन का पता लगाया और उसे लुधियाना से बरामद कर लिया। युवती को वापस ऊना लाया जा रहा है, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने युवती को लुधियाना से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें