फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवाओं के बनाए खेल मैदान में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मैदान में लगाए गए सुरक्षा नेट को फाड़ कर फेंक दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। अंब उपमंडल के पंजोआ गांव में युवाओं की ओर से अपने संसाधनों से तैयार किए गए खेल मैदान में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। मैदान में लगाए गए सुरक्षा नेट को फाड़ कर फेंक दिया। इस घटना से गांव में रोष है। यह खेल मैदान पंजोआ के स्थानीय युवाओं ने अपने जेब खर्च और आपसी सहयोग से तैयार किया था, ताकि गांव के लड़के खेल गतिविधियों में भाग लेकर नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। मैदान की चहारदीवारी न होने के कारण तीनों तरफ नेट लगाया गया था ताकि खेलते समय गेंद बाहर न जाए।
युवा विंग के अध्यक्ष अतुल धीमान ने बताया कि यह जमीन पूर्व प्रधान शशि बाला की है और उनसे अनुमति लेकर ही यह कार्य शुरू किया गया था। कहा कि हमने दिन-रात मेहनत करके और अपने जेब खर्च से इस मैदान को तैयार किया था। यह केवल खेलने की जगह नहीं बल्कि हमारे लिए एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत है। इस तरह की घटना बेहद दुखद है। अगर किसी को मैदान से कोई परेशानी थी तो हमें पहले बताया जा सकता था। घटना के बाद युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गांव में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


सर्व हितकारी सभा के विकास शर्मा ने भी इस हरकत की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जब समाज के बड़े-बड़े अधिकारी खुद युवाओं को खेल की तरफ प्रेरित कर रहे हैं, तब पंजोआ जैसे गांव में लड़के खुद धन इकट्ठा करके खेल रहे हैं, तो उनके नेट फाड़ दिए जाते हैं, यह सोच बहुत ही ओछी है।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान बलविंदर सिंह का कहना है कि बच्चों ने खेलने के लिए किसी की निजी भूमि पर उनसे बात करके ही नेट लगाया। पता चला कि यह भूमि कुछ लोगों की मुश्तरका है। अगर किसी को परेशानी थी तो बच्चों को बोला जा सकता था। इस तरह तोड़फोड़ गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें