फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कोकरा-खैरियां के जंगल में शरारती तत्वों ने लगाई आग

Sat, 30 May 2026 06:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रामगढ़ धार रेंज के अंतर्गत कोकरा-खैरियां के साथ लगते जंगल में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया लेकिन वन विभाग, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आग की सूचना मिलते ही रामगढ़ धार रेंज अधिकारी संदीप ठाकुर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम में बीओ तथा फोरेस्ट गार्ड ब्रजेश राणा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी वन विभाग का पूरा सहयोग किया। लोगों की मदद और विभागीय प्रयासों के चलते आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो लाखों रुपये की वन संपदा के साथ-साथ जंगल में रहने वाले सैकड़ों जीव-जंतु और पक्षी भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें