फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में माइनर ओटी का नहीं हो पाया विस्तार

Sun, 19 Apr 2026 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में माइनर ऑपरेशन थियेटर (ओटी) के विस्तार की योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। अस्पताल में वर्तमान में माइनर ओटी में केवल दो बेड ही उपलब्ध हैं, जिसके चलते आपातकालीन स्थिति में अधिक संख्या में मरीजों के पहुंचने पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में रोजाना गंभीर हालत में कई मरीज उपचार के लिए आपातकाल ओपीडी में पहुंचते हैं। सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है जब जिला में कोई बड़ा हादसा घटित होता है। जिसमें गंभीर मरीजों की संख्या अधिक होती है। वर्तमान में माइनर ओटी में दो ही बेड की व्यवस्था है।
विज्ञापन

ऐसे में अस्पताल प्रबंधन के अलावा मौके पर माैजूद चिकित्सकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि घायल मरीज को आपातकाल वार्ड की लॉबी में स्ट्रेचर पर ही उपचार देना पड़ता है। प्रबंधन की तरफ से इस समस्या को लेकर कई बार विभाग के समक्ष मांग रखी गई है।
विज्ञापन

अभी तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है। माइनर ओटी में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक उपकरणों की भी आवश्यकता है। माइनर ओटी के विस्तार को लेकर प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें