फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने पर 18 टिपर जब्त

विज्ञापन
टाहलीवाल में पुलिस ने पकड़े खनन माफिया के टिप्पर - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। स्वां नदी से अवैध खनन कर पुलिस ने पंजाब को जा रहे करीब डेढ़ दर्जन टिपर पकड़े। पुलिस ने इन टिपरों के चालान काट करीब एक लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। पुलिस की अचानक कार्रवाई क्षेत्र के खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

रविवार देर रात टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल धर्म सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर आधारित टीम ने बाथू में नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने पंजाब की ओर जा रहे करीब 11 ओवरलोड टिपरों को पकड़ा। सोमवार को भी यातायात प्रभारी मनोहर लाल ने टीम के साथ नाकेबंदी कर सात और टिपरों को पकड़ा है।
सोमवार को पुलिस पूरा दिन पकड़े गए टिपरों का कंडा करवाने में जुटी रही, लेकिन पुलिस ने टिपरों के ओवरलोड के चालान न काटकर, बल्कि माइनिंग एक्ट के तहत ही कार्रवाई की है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन का कहना है कि टाहलीवाल में रविवार रात व सोमवार को 18 टिपर जब्त किए गए हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में रेत से भरे टिपरों के चालान काटकर एक लाख 70 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें