फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महाशिवरात्रि पर अवगुणों के त्याग का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नंदपुर (ऊना)। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंब केंद्र में वार्षिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमंडल दंडाधिकारी पारस अग्रवाल, जिला प्रभारी आशा दीदी, केंद्र प्रमुख रितू बहन, ज्योति बहन, हरजीत बहन, डॉ. किरण बहन, अशोक भाई (मैहतपुर), राजेंद्र भाई (अंब) सहित अनेक भाई-बहनों ने सहभागिता की।
जिला प्रभारी आशा दीदी ने अतिथियों का सम्मान किया। इसके बाद डॉ. किरण बहन ने राजयोग, मेडिटेशन का अभ्यास कराते हुए महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व और अवगुणों के त्याग का संदेश दिया। मुख्य अतिथि पारस अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान तनावपूर्ण वातावरण में ध्यान और विकारमुक्त जीवन का मार्गदर्शन अत्यंत अमूल्य है। उन्होंने इस आध्यात्मिक संस्था में अपने प्रथम आगमन को सौभाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान माउंट आबू से जारी ईश्वरीय संदेश का वाचन किया गया। शिव ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन संपन्न हुआ। उपस्थित जनों को पवित्रता और श्रेष्ठ संस्कार अपनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का समापन राजयोग, ध्यान साधना और अनुभव साझा करने के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें