फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुकान से चोरी के मामले में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र की एक दुकान से डेढ़ लाख रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालना शुरू कर दी है ताकि संदिग्ध की पहचान की जा सके। इसके साथ ही शक के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और घटना के समय उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। चिंतपूर्णी पुलिस ने शुक्रवार को ही मामला दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस टीम ने पूरे दिन घटनास्थल और आसपास इलाके में जांच-पड़ताल की, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और संभावित सुराग तलाशे। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों की जानकारी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और चोरी में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें