फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बुधान स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशकिस्मत हूं कि जिस स्कूल में पढ़ाई की, वहां मुख्य अतिथि बनकर आया : विवेक
विज्ञापन



विधायक ने स्कूल मैदान के निर्माण के लिए 50000 की राशि दी

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में वार्षिक पारितोषिक समारोह वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि जिस विद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की, उसमें मुख्य अतिथि बनकर आया। कहा कि मैं प्रणाम करता हूं इस विद्यालय और गुरुओं को, जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि में मुख्य अतिथि के रूप में नहीं बल्कि इस विद्यालय की सेवा का मौका मिला। उन्होंने बच्चों को इस मौके पर बधाई दी और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कई प्रतिभाओं को विधायक ने सम्मानित किया।
विधायक विवेक शर्मा ने सरकारी स्कूलों के स्तर के सुधारीकरण की सराहना की। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से सरकारी स्कूलों के सहयोग की अपील की। उन्होंने मैदान के निर्माण के लिए 50000 की राशि दी और कबड्डी के मैदान को मैट की उपलब्धता सुनिश्चित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल धीमान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और समाज उत्थान के लिए स्कूल प्रयासरत हैं। 2023-24 शैक्षणिक सत्र का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जहां दसवीं के नौ और 12वीं में आठ विद्यार्थियों ने उच्चतम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बॉक्स
बच्चों को धूप में बिठाने पर स्कूल प्रबंधन को लताड़
सर्दी के मौसम में वैसे तो धूप अच्छी लगती हैं लेकिन इस बार समय से पहले हो रहे समारोहों में अभी धूप का असर देखने को मिल रहा है। विद्यालय ने धूप में बिठाए बच्चों को देख विधायक को गुस्सा आया। इसे लेकर उन्होंने प्रबंधन को लताड़ लगाई। बता दें कि पहले इन कार्यक्रमों को दिसंबर और जनवरी में किया जाता था। विधायक ने आगे से इस तरह की कोताही न बरतने की भी बात कही।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
साहिल, करण, राज कुमार, मन्नत, रवि शर्मा, विजय शर्मा, हंसराज, सुरेश कुमार, जगतार सिंह, कर्म चंद, संदीप, नरेश, सुशील कुमार, राजेश कुमार, जगतार सिंह, शुभम, सुनीता, ममता, कमला, आरती रीता, सुमना, आरती, गीता, सरिता, पूजा, पूनम, राज कुमारी सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें