फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शून्य पर पहुंचा पारा, कोहरे की चादर से ढका ऊना

विज्ञापन
ऊना में सुबह के समय छाया कोहरा - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। धुंध, कोहरे और रात की बर्फीली ठंड से जिले का न्यूनतम तापमान शनिवार को शून्य डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में आने वाले दिनों में धुंध का प्रकोप तो कम रहने के आसार हैं, लेकिन रात को कोहरे का कहर बढने का लगातार आसार बन रहे हैं। इससे दो पहिया वाहन चालकों, राहगीरों सहित प्रतिदिन काम पर जाने वाले मजदूरों की परेशानियों का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस मापा गया। साथ ही अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। साथ ही अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। गौर हो कि रात की भयंकर बर्फीली सर्दी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में नलों में पानी जमना शुरू हो गया है। शनिवार सुबह के समय पूरा जिला कोहरे की बर्फीली चादर से ढका हुआ नजर आया। इसके साथ जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त राघव शर्मा इस संदर्भ में दो दिन पहले ही अलर्ट जारी कर चुके हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले दिनों में भी कोहरे का प्रकोप बढ़ने के आसार जताए हैं। इससे न्यूनतम तापमान माइनस में जा सकता है। जिससे लिए जिला प्रशासन लोगों से आपात स्थिति में ही सर्दी और रात के समय में बाहर निकलने के लिए की अपील कर चुका है। साथ ही वाहन चालकों से वाहनों की कम गति करने के लिए भी आह्वान कर चुका है।
कोहरे का बढ़ेगा प्रकोप : विनोद
मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला ऊना में रात को कोहरे का कहर बढ़ सकता है। हालांकि धुंध का प्रभाव कम होने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि कोहरे का कहर बढ़ने से लोगों को रात के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें