फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट पुलिस ने किए ओवरलोडिंग पर जब्त किए पांच टिपर

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट पुलिस ने एक बार फिर खनन माफिया के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए गगरेट-होशियारपुर मार्ग से पांच टिपर जब्त किए हैं, पांचों टिपर ओवरलोड थे। जबकि एक टिपर चालक के पास एम फार्म नहीं था। इस पर कार्रवाई अमल पर लाई गई। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गगरेट ने होशियारपुर मार्ग पर नाका लगाया हुआ था तो पंजाब नंबर के पांच टिपर रेत से भरे हुए आए। इसकी जांच करने पर पाया गया कि पांचों टिपर ओवरलोड थे और एक के पास एमफॉर्म भी नहीं था। पुलिस ने पांचों टिपरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके पर ही जब्त कर लिया। सूत्रों के अनुसार हिमाचल का रेत पंजाब के लिए रोजाना अलग-अलग मार्गों से जा रहा है। पुलिस ने इससे पहले भी कार्रवाई करते हुए 50 से ज्यादा टिपर जब्त किए थे। खनन माफिया का ये खेल लगातार जारी है, अब पुलिस चालान न काटकर इन्हें जब्त कर रही है, बावजूद इसके टिपर रुक नहीं रहे। पुलिस ने एक महीना पहले खनन माफिया के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की थी, लेकिन उसके बाद अचानक से खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई ढीली कर दी गई थी। अब फिर से खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि खनन माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। किसी को भी अवैध खनन करने की या अवैध तरीके से खनन कर पंजाब में गाड़ी भेजने की इजाजत नहीं है। बताया कि पांच टिपर ओवरलोड होने पर जब्त किए गए हैं। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें